फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   हाईवे के साथ साथ शहर में रहा जाम

हाईवे के साथ साथ शहर में रहा जाम

Tue, 22 Jan 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
हाईवे के साथ साथ शहर में रहा जाम

विज्ञापन
भदोही। सोमवार को नगर भीषण जाम के चपेट में रहा। इंदिरा मिल बाईपास मार्ग समेत औराई रोड और ज्ञानपुर रोड पर जहां भारी वाहन जहां-तहां खड़ी रहीं तो भदोही शहर के स्टेशन रोड पर दोपहर जाम से लोग परेशान हो गए। स्टेशन रोड का जाम दो घंटे में पार पा लिया गया जबकि बाईपास मार्ग का जाम दिन भर रहा। शाम को वाहनों का दबाव कुछ जरुर हुआ था लेकिन जाम पूरी तरह से खुल नहीं सका था।
इन दिनों राजमार्गों पर वाहनों से चलना भारी परेशानी का सबब बना हुआ है। प्रयाग में चल रहे अर्ध कुंभ के चलते शाही स्नान के दो दिन पूर्व से दो दिन बाद तक भारी वाहनों को जीटीरोड की ओर जाने से रोक देने से यह समस्या हुई। जो वाहन चौरी होते हुए वाराणसी की ओर जाना चाहते हैं केवल उन्हें ही जाने दिया जा रहा था।
विज्ञापन

उधर भदोही शहर के पकरी तिराहे से लेकर निर्यात भवन तक दोपहर डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक सैकड़ो हल्के वाहन और बाइक स्वामी फंसे रहे। एक होटल में वैवाहिक कार्यक्रम के चलते भी उमड़े वाहनों के चलते जाम की समस्या रही। जाम में उंसे लोगों ने बताया कि जाम खत्म कराने का काम होमगार्डों पर छोड़ देने से जाम लंबा चला। हर कोई जल्दबाजी में जाम को और भीषण बना दे रहा था। जाम में साइकल वालों से लेकर बाइक और हल्के वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नगर में ई-रिक्शा और आटो रिक्शा का संचालन व्यवस्थित करना होगा। जहां मन करे वहीं गाड़ी रोक देने से इन्हें रोकना होगा। साथ ही सख्ती से लागू करना होगा तब जाकर जाम से मुक्ति मिल सकती है। कोतवाली प्रभारी एसएन मिश्रा ने बताया कि हाईवे का जाम मंगलवार की शाम तक रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed