फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   निर्यातकों से धोखाधड़ी मामले में एकमा गंभीर (दो खबरें)

निर्यातकों से धोखाधड़ी मामले में एकमा गंभीर (दो खबरें)

Sun, 06 Jan 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
निर्यातकों से धोखाधड़ी मामले में एकमा गंभीर (दो खबरें)
भदोही। टूर एंड ट्रैवेल एजेंसी द्वारा दर्जनों कालीन निर्यातकों के साथ लाखो रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) ने भी गंभीर रुख अख्तियार किया है। पी ड़ितो की मांग पर शनिवार को मर्यादपट्टी स्थित कालीन भवन में हुई बैठक में तय किया गया कि इस मामले को लेकर एकमा पैरवी करेगी। बैठक के दौरान ही दर्ज हुए मुकदमे में प्रभावी कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

गोपीगंज के कालीन निर्यातक संतोष गुप्ता ने बड़ा प्रश्न उठाते हुए कहा कि यह मामला किसी एक निर्यातक का नहीं है बल्कि पूरी इंटस्ट्री प्रभावित हुई है। कहा कि ऐसे अधिसंख्य मध्यम दर्जे के मझोले निर्यातक हैं जिनके लाखो रुपये लेकर एजेंसी संचालक फरार है जबकि लोगों ने जर्मनी के डोमोटेक्स में भागीदारी के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। एकमा के पूर्व मानद सचिव, पियूष बरनवाल ने कहा कि अब यह बात साफ हो गई है कि एजेंसी संचालक ने जानबूझ कर छल किया है और कड़ी से कड़ी कार्रवाई के लिए एकमा को पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में सभी के विचार से एक पत्रक तैयार किया गया जो जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों को देने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता हाजी शाहिद हुसैन ने की। बैठक में हाजी अब्दुल हादी, आलोक कुमार बरनवाल, वेदप्रकाश गुप्ता, रवि पटोदिया, शाहिद अंसारी, एमके श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, जेपी गुप्ता, सुभाष गुप्ता, शम्स आलम अंसारी, मकसूद आलम, कृष्ण कुमार कोठारी, पीयूष कोठारी, आदिल बशर, एचएन मौर्य, अरशद जमाल, एमके दूबे, जितेंद्र गुप्ता, विशाल बरनवाल, नितेश बरनवाल, दीपक श्रीवास्तव, हसीब अहसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शनिवार को देर शाम एकमा का एक प्रतिनिधिमंडल सरपतहां जाकर डीएम राजेंद्र प्रसाद और पुलिस अधीक्षक राजेश एस से मिला और ट्रैवेल एजेंसी द्वारा किए गए धोखाधड़ी के कृत्य से अवगत कराते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग की। पुलिस कप्तान ने उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस मामले को लेकर गंभीर है। मुकदमा पहले ही दर्ज हो चुका है। विवेचना भी शुरू हो चुकी है। लिहाजा अब उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed