{"_id":"5c17ea46bdec2256b86d6539","slug":"201545071174-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं से वंचितों की सूची बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं से वंचितों की सूची बनाई
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा जिला इकाई ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान जनसंपर्क कर शासन की योजनाएं लोगों तक पहुंची या नहीं, इस बारे में लोगों से फीडबैक लिया गया। इसके तहत नईबाजार के गुलौरा में शिविर का आयोजन कर गरीबों, महिलाओं, दलितों, अति पिछड़ों को शासन की योजनाओं से अवगत कराते हुए छूटे पात्रों की सूची बनाई गई।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता खन्ना ने बताया कि गांव में सैकड़ों ऐसी महिलाएं हैं, जिन्हें पेंशन, खाद्यान्न, उज्जवला योजना, शौचालय आदि का लाभ मिलना चाहिए। लेकिन, अब तक वे वंचित हैं। बताया कि ऐसे लोगों की सूची बना कर प्रदेश संगठन के माध्यम से लाभ दिलाया जाएगा। आज कैंप में तीन दर्जन आवास विहीन महिलाओं ने आवास न मिलने की शिकायत की। इसी तरह एक दर्जन महिलाओं ने उज्जवला योजना, पेंशन, शौचालय आदि की समस्याएं बताई। शिविर में डॉ. विनोद कुमार सोनकर, दिलीप गुप्ता, कामता चौरसिया, प्रिंस गुप्ता, लालता सोनकर, राजकुमार गुप्ता के अलावा इसरावती देवी, सावित्री देवी, सच्चिदानंद, जड़ावती देवी, मनीषा, नंदिनी आदि ने सहयोग किया।