फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   विहिप गौरक्षा विभाग की बैठक

विहिप गौरक्षा विभाग की बैठक

Mon, 10 Dec 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
विहिप गौरक्षा विभाग की बैठक

विज्ञापन
भदोही। गाय हमारे लिए केवल जानवर ही नहीं, बल्कि सनातन काल से हमारी मां के समान है। अगर गाय का अस्तित्व नहीं रहा तो मानव का अस्तित्व भी मिट जाएगा। गाय से पंचगव्य की प्राप्ति होती है। जिसमें दूध, दही, घी, गोमूत्र और गोबर मिलता है, जो न केवल हमें स्वस्थ्य रखता है बल्कि असाध्य बीमारियों को भी ठीक करता है। ये बातें विहिप गौ रक्षा विभाग काशी प्रांत के अध्यक्ष भोलानाथ मिश्र ने रविवार को मूसीलाटपुर में संगठन की बैठक में कही।
उन्होंने किसानों, उद्यमियों से जैविक खाद बनाने का आह्वान किया जो आवारा पशुओं की समस्या का समाधान हो सकेगा। बैठक में संगठनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। साथ ही गौरक्षा के क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में सुधीर राय को गौरक्षा विभाग का भदोही तहसील अध्यक्ष, महेश जी को महामंत्री, शैलेंद्र व कल्पनाथ को उपाध्यक्ष के अलावा तीर्थराज को संगठन मंत्री बनाया गया। इसके अलावा डीघ ब्लाक के अध्यक्ष पद का दायित्व विमल कुमार मिश्र को सौंपा गया। विनय उर्फ गोरेलाल पांडेय को राष्ट्रीय गौरक्षा आंदोलन समिति का जिलाध्यक्ष, प्रमोद कुमार तिवारी को विधिक मंत्री तथा अखिलेश प्रताप सिंह को भारतीय गोवंश रक्षण संवर्द्धन परिषद का जिला विधिक मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संचालन अजय राय ने किया। संतोश पांडेय, रवीशचंद्र पांडेय, भोलानाथ राय, प्रवीण राय आदि ने भी संबोधित किया। बसंतलाल, दीनानाथ, बाबूलनाथ, कमलापति रायअरुण कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed