{"_id":"5c0d64d2bdec2241a73a7ca5","slug":"201544381650-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लटकता तार दे रहा दुर्घटना को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लटकता तार दे रहा दुर्घटना को दावत
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालानगर। बड़े शिव मंदिर परिसर में काफी नीचे तक लटक चुका बिजली का नंगा तार कार्यक्रम में खलल न बन जाए, इसको लेकर आयोजकों की चिंता बढ़ गई है।
गोपीगंज नगर स्थित बाबा बड़ेशिव मंदिर परिसर में नववर्ष के उपलक्ष्य में सुंदरकांड और जंगल में मंगल कार्यक्रम होना है, लेकिन, इस बार आयोजक मंदिर परिसर में बिजली के नंगे तार के काफी नीचे लटक जाने के चलते दुर्घटना की आशंका में चिंतित हैं। बिजली विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए तार को ठीक कराने की मांग की है। नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले जंगल में मंगल कार्यक्रम में नगर समेत दूरदराज के लोग बड़ी संख्या में बड़े शिव मंदिर पहुंचते हैं। लेकिन, काफी नीचे लटक चुका बिजली का तार आयोजकों के लिए चिंता का सबब बन गया है। आयोजकों ने आला अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग की है कि दुर्घटना को दावत दे रहे लटके तार को तत्काल ठीक कराया जाए। आयोजन स्थल पर साफ-सफाई का काम तेज हो गया है। इस मौके पर मुख्य रूप से सुरेंद्र विश्वकर्मा बच्चन गुप्ता, हैप्पी गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
-