{"_id":"5bdf444ebdec2269351dc885","slug":"201541358670-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण खेलकूद में काजल का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण खेलकूद में काजल का रहा दबदबा
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से डीघ ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को ग्रामीण मिनी स्टेडियम चकमानधाता में आयोजित किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
बीडीओ डीघ आजम अली ने खेलकूद का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए मन लगाकर आगे बढ़ने के लिए कहा। बालग वर्ग के 100 और 400 मीटर में अनुभव पांडेय प्रथम, देवेश मिश्रा द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में शिवानी मौर्य प्रथम, शिवानी यादव द्वितीय रहीं। आठ सौ मीटर में किशन यादव और काजल यादव प्रथम, 1500 मीटर में तुकाराम और काजल अव्वल रहे। तीन हजार मीटर में सूर्य प्रकाश पाल और काजल यादव को पहला स्थान मिला। गोला थ्रो में नीलम मौर्य, राजकुमार बिंद प्रथम, डिस्कस थ्रो में नीलम मौर्य और नीरज मौर्य प्रथम रहे। कबड्डी बालक वर्ग में मदनपुर, बालिका में चकमानधाता विजेता बना। वालीबाल में ऊंज विजेता और मदनपुर उप विजेता रहा। लंबी कूद बालक वर्ग में अनिल यादव बालिका में सिमरन बानो को पहला स्थान मिला। युवा कल्याण अधिकारी डीघ दिनेश कुमार त्रिपाठी, प्रमुख पति विष्णु सेठ और खेल सचिव कैलाश पाल ने खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। मौके पर राजाराम पाल, अशोक कुमार यादव, मनोज सिंह, श्याम बिहारी मौर्य, सुरेश यादव, राकेश कुमार पाल, सुरेंद्र बिंद आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन रवीश कुमार यादव ने किया।