फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   टीईटी से 1851 परीक्षार्थियों ने किया किनारा

टीईटी से 1851 परीक्षार्थियों ने किया किनारा

Mon, 16 Oct 2017 12:49 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
टीईटी से 1851 परीक्षार्थियों ने किया किनारा
टीईटी
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

जिले में राज्य शिक्षक पात्रता (टीईटी) परीक्षा रविवार को कुछ शिकायतों के साथ सकुशल संपंन्न हुई। परीक्षा में कुल 7784 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 1851 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। जबकि 5933 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
टीईटी प्राथमिक विद्यालय स्तर की परीक्षा सुबह की पाली में कराई गई। इसमें पंजीकृत 3027 परीक्षार्थियों में से 944 ने परीक्षा छोड़ दी। 2083 परीक्षा में शामिल हुए। टीईटी पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्तर की परीक्षा शाम की पाली में हुई। इसमें पंजीकृत 4757 में 907 परीक्षार्थियों ने अपनी परीक्षा छोड़ दी। जबकि 3850 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिंल हुए। कुछ परीक्षार्थियों को प्रमाणपत्रों के अभाव में परीक्षा नहीं देने दिया गया तो कुछ देर से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे, जिससे केंद्र में प्रवेश नहीं कर सके। कुछ परीक्षार्थियों ने तैयारी की कमी के चलते परीक्षा से दूरी बना ली। परीक्षा के दौरान सातों परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त थे। पुलिस के जवान तैनात थे। प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करते रहे। शिक्षाधिकारी भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी करते रहे। सचल दस्तों ने भी केंद्रों पर दस्तक दी मगर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक मौजूद रहे। परीक्षा सकुशल संपन्न होने पर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। कहीं से कोई शिकायत नहीं आई। परीक्षा के दौरान कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है। - श्याम सरोज वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक


विभाग की लापरवाही से परीक्षा से वंचित
औराई (भदोही)।
शिक्षक पात्रता परीक्षा में रविवार को शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर हुई। इसके चलते औराई के एक केंद्र पर महिला शिक्षामित्र परीक्षा से वंचित हो गई। शिक्षामित्र ने कहा कि वह विभाग के अधिकारियों के खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। कोइरौना के ग्राम प्रधान की पत्नी सुमन देवी प्राथमिक विद्यालय कोइरौना प्रथम पर बतौर शिक्षामित्र तैनात है। रविवार को वह परीक्षा में शामिल होने के लिए काशीराज महाविद्यालय इंटर कालेज औराई पहुंची। उसे पत्राचार बीटीसी के मूल प्रमाणपत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया गया। महिला के पास उसकी स्वप्रमाणित छायाप्रति थी। केंद्र व्यवस्थापक चाहते तो उसे इंटरनेट पर मिला सकते थे, किंतु शिक्षामित्र को केंद्र से बाहर कर दिया गया। इस संबंध बीएसए से बात की गई तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक से बात करने पर शिक्षामित्र को परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाया गया, लेकिन उत्तर पुस्तिका सीट लॉक होने की बात कहकर परीक्षा नहीं देने दिया गया। निराश होकर शिक्षामित्र परीक्षा केंद्र के बाहर आ गई। शिक्षामित्र ने कहा कि वह इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए, परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य के खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने कहा कि मूल प्रमाणपत्र न होने उसे परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया गया। इसी तरह, केएनपीजी में सुबह की पाली में करीब 30 मिनट विलंब से पहुंची पांच महिला परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया गया। इसे लेकर वह परेशान रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed