{"_id":"59a07e644f1c1b393a8b4a38","slug":"201503690340-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। सुरियावां विकास खंड के मानशाहपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कोटेदार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कोटेदार की दोबारा जांच के लिए जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा गया।
जिलाधिकारी को दिए गए पत्रक में ग्रामीणों ने कोटे की जांच करने वाले पूर्ति निरीक्षक पर एकपक्षीय कार्रवाई करने काआरोप लगाया। कहा गया है कि ग्रामप्रधान के दबाव में पू्र्ति निरीक्षक ने शिकायत करने वालों का बयान नहीं दर्ज किया। शिकायतकर्ता बयान दर्ज कराने गए तो प्रधान और कोटेदार ने उन्हें भगा दिया। शिकायतकर्ता रास्ते में बयान दर्ज कराने के लिए बैठे रहे, मगर उनका बयान दर्ज नहीं किया गया। पत्रक में कहा गया है कि खाद्यान्न और मिट्टी के तेल के वितरण में बराबर मनमानी की जाती है। विरोध करने पर भगा दिया जाता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पूर्ति निरीक्षक की जांच को निरस्त करते हुए प्रधान और कोटेदार के परिवार की गैर मौजूदगी में कोटे की दोबारा जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में गीता देवी, चंपा, शिवधारी, शैलेंद्र, रामचंद्र आदि शामिल रहे।