फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   2.80 million to the budget for the benefit

2.80 करोड़ के लाभ का बजट पास

Sun, 01 Mar 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sun, 01 Mar 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
2.80 million to the budget for the benefit
 वर्ष के अंत में समस्त आय में खर्च घटाने के बाद पालिका को 2.80 करोड़ की आय होगी।
विज्ञापन


बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है और सभी मदों को मिलाकर पूरे वर्ष कुल 37.94 करोड़ खर्च होने का अनुमान लगाया गया है।
नगर पालिका सभागार में बजट हेतु विशेष बैठक दोपहर एक बजे शुरू हुई और 40.74 करोड़ का बजट पास में होने में मुश्किल से आधे घंटे लगे।

अधिशासी अधिकारी टीएन तिवारी ने बजट भाषण पढ़कर माननीय सभासदों को सुनाया। उन्होंने बताया कि नए बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है।

बजट धनराशि का 65 प्रतिशत धन विकास मद में खर्च किया जाएगा। इसे मलिन बस्ती सुधार, नगर के सौंदर्यीकरण, जनसुविधा, सड़क निर्माण, कार्यालय भवन, जच्चा बच्चा केंद्र निर्माण, स्वच्छ जलापूर्ति, मार्ग प्रकाश सुविधा पर खर्च किया जाएगा।

इसके अलावा पालिका के आय का मुख्य धन कर्मचारियों अधिकारियों के वेतन, पेंशन, उपादान व अन्य देयों पर खर्च होगा। बताया कि चालू वित्त वर्ष में सड़क निर्माण पर 15 करोड़ का बजट था जिसे बढ़ा कर 20 करोड़ कर दिया गया है।
विज्ञापन


जहां तक पालिका के आय का सवाल है वर्ष की प्राप्तियां 35.74 करोड़ आंकी गई हैं जबकि प्रारंभिक अवशेष 5 करोड़ मिलाकर पालिका के पास कुल 40.74 करोड़ हो जाएगा। जिसमें 37.94 करोड़ खर्च का अनुमान लगाया गया है। बजट बैठक मुश्किल से 30 मिनट तक चली जिसमें बजट के गुणदोष पर कोई चर्चा नहीं गई। बैठक        की अध्यक्षता महलका सिद्दीकी   ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed