फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   2.20 lakh de multa en seis operadores

छह व्यापारियों पर 2.20 लाख जुर्माना

Thu, 05 Nov 2020 05:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
2.20 lakh de multa en seis operadores
ज्ञानपुर। अधोमानक खाद्य सामग्री बेचने के आरोप में छह विक्रेताओं पर न्याय निर्णयन अधिकारी/एडीएम कोर्ट ने दो लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। खाद्य सुरक्षा विभाग मिलावट की आशंका में दूध, मिठाई, चीनी, बिस्कुट, नमकीन आदि के नमूने एकत्रित करता है। जांच में नमूने फेल होने पर इन विक्रेताओं के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर होता है। इसमें सुनवाई के बाद यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

त्योहार और शादी विवाह के सीजन में जरूरी खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। आवक कम होने पर मिलावटखोरी बढ़ जाती है। मिलावटी सामान खाने से तमाम संक्रामक रोग फैलते हैं। अगस्त माह में औषधीय प्रशासन विभाग की ओर से ज्ञानपुर, भदोही और औराई तहसील में छापा मारकर कर बेसन, मिठाई, दूध, खोवा, पनीर, नमकीन, बिस्कुट आदि का सैंपल एकत्रित कर लैब में भेजा था। अक्तूबर में लैब से रिपोर्ट आई तो खाद्य पदार्थों का सैंपल फेल मिले। तत्कालीन जिला अभिहित अधिकारी मंजुला सिंह ऐसे विक्रेताओं के खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया। सुनवाई के दौरान एडीएम एसके मिश्रा ने छह व्यापारियों पर दो लाख 20 हजार का जुर्माना लगाया। जिसमें मिलावटी सेवईं बेचने पर भदोही के सत्य प्रकाश पर 50 हजार, बिस्कुट में अनिल कुमार पर पांच हजार, बिस्कुट में ही सदानंद मौर्य पर 10 हजार, मिथ्या छाप चायपत्ती के मिसब्रांड में नूर मोहम्मद भदोही पर 50 हजार, हाफिजी आसाम टी भदोही के खिलाफ एक लाख का जुर्माना लगाया। इसी तरह ज्ञानपुर नगर में बिना लाइसेंस रेस्टोरेंट चलाने पर प्रतीक कुमार के खिलाफ 50 हजार का जुर्माना लगाया गया। नवागत जिला अभिहित अधिकारी चंदन पांडेय ने कहा कि दर्जन भर से अधिक जांच रिपोर्ट आ चुकी हैं। उसे एडीएम कोर्ट में भेजा गया है। जल्द ही उस पर भी निर्णय आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed