{"_id":"5c7ad015bdec22739950da9a","slug":"191551552533-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोक विक्रेताओं के खिलाफ व्यापारियों ने सचिव को सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थोक विक्रेताओं के खिलाफ व्यापारियों ने सचिव को सौंपा पत्रक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज। थोक विक्रेता समिति ने शनिवार को मंडी सचिव वीरेंद्र गुप्ता को शिकायती पत्र देकर बाहरी विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की।
नवगठित कमेटी के अध्यक्ष हाफिज अशरफ के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में थोक कारोबारी मंडी में कारोबार न कर गोपीगंज नगर, जीटी रोड और मिर्जापुर रोड पर व्यवसाय कर रहे हैं। इसके चलते मंडी में खरीदारों की संख्या दिनों दिन घट रही है। इससे मंडी के अस्तित्व पर आंच आ रही है। इससे आने वाले दिनों में परिषद को राजस्व की कमी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मंडी में काम करने वाले मजदूरों के साथ आढ़तियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके साथ ही मंडी में सुरक्षा व्यवस्था, सफाई, भवन, शेड निर्माण, पेयजल के लिए हैंडपंप आदि को ठीक कराने की भी मांग की गई। शिकायत करने वालों में आनंद जायसवाल, नियाज अहमद, मोहम्मद सलाम, सरताज आलम, मोहम्मद पैगाम, मोहम्मद अशफाक सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।