{"_id":"5c719947bdec22737e6b0d2f","slug":"191550948679-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"94 हजार किसानों के खाते में आज पहुंचेगी सम्मान राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
94 हजार किसानों के खाते में आज पहुंचेगी सम्मान राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के 94 हजार किसानों के खाते में रविवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान राशि पहुंचेगी। कृषि विभाग की ओर से 94 हजार किसानों को लॉक किया गया है। रविवार को दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय, तहसील और ब्लॉक सभागार और परिसर के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण किया जाएगा। तैयारी को अंतिम रूप देने में अधिकारी देर शाम तक जुटे रहे।
जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि 24 फरवरी को दोपहर 12 बजे किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत पहली किश्त दो हजार भेजी जाएगी। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार, तहसील सभागार, ब्लॉक सभागार और परिसर में एलईडी स्क्रीन से किया जाएगा। उन्होंने सभी एसडीएम, कृषि विभाग के अधिकारी और बीडीओ को निर्देश दिया कि तैयारी को पूर्ण कर लिया जाए। वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिकारी देर शाम तक लगे रहे। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि एक लाख 10 हजार किसानों की फीडिंग की गई है जिनमें 94 हजार किसानों को लॉक किया गया है।