{"_id":"5c69ae6abdec222be7358f06","slug":"191550429802-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सम्मान निधि: 55 हजार पहुंची फीडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सम्मान निधि: 55 हजार पहुंची फीडिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों की फीडिंग तेज हो गई है। रविवार तक 50 हजान किसानों की फीडिंग विभागीय वेबसाइट पर कर ली गई। जिससे 74वीं रैंक से जनपद 60वीं तक पहुंच गया। प्रशासन का मानना है कि 20 फरवरी तक एक लाख का लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को पहली किश्त मार्च महीने में आना संभावित है। करीब एक सप्ताह से खतौनी समेत अन्य कागजात लेकर किसानों की फीडिंग शुरू की गई। पहले एनआईसी और कृषि विभाग के कार्यालय में ही फीडिंग का कार्य चल रहा था लेकिन विकास भवन और तीनों तहसीलों में फीडिंग शुरू होने से काम तेज हो गया। शासन के दबाव के चलते रविवार को तहसील, कृषि विभाग कार्यालय, कलेक्ट्रेट का एनआईसी कक्ष आदि खुले रहे। जिससे काम में लगे कर्मचारी फीडिंग का कार्य तेजी से कर रहे हैं। एडीएम राम सिंह वर्मा ने कहा कि रविवार तक 55 हजार किसानों की फीडिंग हो चुकी है। 20 फरवरी तक एक लाख किसानों की फीडिंग का लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुरूआत में जिला 74वें रैंक पर था लेकिन काम में तेजी आने से 60वीं रैंक पर आ गया है। 20 फरवरी तक और बेहतर स्थित होने की उम्मीद है।