फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   इलेक्ट्रानिक दुकानों पर रही भीड़

इलेक्ट्रानिक दुकानों पर रही भीड़

Tue, 06 Nov 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक दुकानों पर रही भीड़
भदोही। धनतेरस पर खरीदारों से बाजार गुलजार रहा। सुबह से लेकर रात्रि तक दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। ज्वेलर्स का कहना है कि भारी संख्या में खरीदार आभूषण के लिए गैर जिलों का रुख करते हैं, जिससे भदोही में खरीदारी परवान नहीं चढ़ पाती। जबकि इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों की खरीदारी खूब हुई।
विज्ञापन

भदोही नगर में डेढ़ दर्जन से अधिक आभूषण दुकानदारों और इलेक्ट्रानिक शोरूम के अनुसार धनतेरस पर अच्छा व्यवसाय हुआ। कटरा बाजार, मेनरोड, रजपुरा, आनंद नगर, मलिकाना आदि के दुकानदारों के लिए धनतेरस पर संतोषजनक व्यवसाय रहा। कटरा बाजार के भरत जायसवाल ने कहा कि गत वर्ष से अच्छा कारोबार हुआ। हालांकि उन्होंने कहा कि भदोही के लोगों में गैरजनपदों से स्वर्ण आभूषण खरीदने का रुझान बना हुआ है। रजपुरा के इलेक्ट्रानिक उत्पाद शोरूम के संचालक गया प्रजापति ने बताया कि दीपावली के ऑफर्स के आगे सब नतमस्तक रहे। ग्राहकों को नए नए उत्पाद जहां लुभा रहे थे तो निश्चित उपहार का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला। स्वर्णाभूषण व्यवसायी संजय सेठ ने कहा कि उनके लिए गत वर्ष जैसा ही कारोबार रहा। कहा कि आनंद नगर केे अधूरे रेलवे ओवर ब्रिज से क्षेत्र के दुकानदारों का हित मारा जा रहा है। इस ओर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ध्यान देना होगा। मेनरोड के आभूषण दुकानदार नईम अशरफ ने अच्छा कारोबार होने की बात कही।
विज्ञापन


खूब हुई बर्तनों की खरीदारी
फोटो-52
भदोही। नगर में आज सुबह से ही बाजार गुलजार रहा लेकिन शाम पांच बजे के बाद भीड़ बढ़ गई। यहां मध्यम वर्ग के लोगों ने जमकर खरीदारी की। यहां लोग दुकानों पर छूट और ऑफर्स के बारे में पूछते रहे। भीड़ का आलम यह रहा कि पैदल आने जाने में कठिनाई हो रही थी। अजिमुल्लाह चौराहे से लेकर अंबर नीम तक बर्तन और कपड़ों की दुकानें बहुतायत मे हैं। यही कारण है कि इस मार्ग पर आवागमन दिन भर प्रभावित रहा। बर्तन व्यवसायी रमेश यादव, राजेश बरनवाल, पप्पू श्री, राजेंद्र बरनवाल, बेचूलाल गुप्ता, प्रेम केशरी आदि ने खरीदारी को बंपर बताया और पूर्व के कुछ वर्षों से अच्छा व्यवसाय होेने की बात स्वीकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed