{"_id":"5bd4b846bdec221a020c50e8","slug":"191540667462-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली में निकलेगा दिवाला: घरों की रंगाई-पुताई महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली में निकलेगा दिवाला: घरों की रंगाई-पुताई महंगी
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। महंगाई की मार से पहले ही आहत लोगों को दिवाली पर और मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। घरों की रंगाई-पुताई के सामान की कीमतें बढ़ गई हैं। जीएसटी के कारण रंग-पेंट से लेकर डिस्टेंपर और प्राइमर तक पिछले साल की तुलना में महंगे हो गए हैं। प्लास्टिक पेंट सबसे ज्यादा महंगा हुआ है। इसका असर रंग-पेंट के कारोबार पर भी पड़ा है। दीपावली के पर्व पर मां लक्ष्मी और गजानन महराज को प्रसन्न करने के लिए घरों की रंगाई-पुताई का काम तेज हो गया है। इस बार जीएसटी के चलते पेंट के दामों में उछाल के साथ मजदूरी में 25 से 40 फीसदी तक बढ़ोतरी हो गई है। इससे अपने घरों को पेंट कराने के लिए लोगों को ज्यादा अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। महंगाई का असर सिर्फ ग्राहकों पर ही नहीं दुकानदारों पर भी दिखने लगा है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार दुकानों पर भीड़ नहीं लग रही है। महंगाई की हालत यह है कि पिछले साल 10 वर्ग फीट के मकान की साधारण रंगाई-पुताई में 15 हजार रुपये लगे थे। इस बार मंहगाई और जीएसटी के कारण कलर के दाम बढ़ने से 18 से 20 हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। जिला पंचायत के सामने पेंट विक्रेता प्रदीप पांडेय ने बताया कि जीएसटी के कारण पिछले साल के मुकाबले इस साल प्रति किलो पेंट के दाम में 10 से 20 रुपये बढ़ोतरी हुई है। प्लास्टिक पेंट 100 रुपये प्रति किलो तक महंगा हुआ है। मंहगाई के चलते इस बार बिक्री पर बहुत ज्यादा असर पड़ा है। पिछले वर्ष ग्राहक को सामान के लिए इंतजार करना पड़ता था। इस बार दुकानदार को ग्राहकों का इंतजार करना पड़ रहा है। कहा कि रंगाई पुताई के लिए पिछले कुछ सालों से चूना, डिस्टेंपर की जगह ऑयल पेंट और सिंथेटिक कलर ने ले ली है। घरों के अंदर और बाहर कई खूबियों वाले ऑयल पेंट का प्रयोग होने लगा है। इससे बाहरी दीवारों को रंगवाने के लिए वेदर प्रूफ पेंट कलर का क्रेज तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन