{"_id":"5ba932fa867a55013968487c","slug":"191537815290-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बने दो सौ से अधिक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बने दो सौ से अधिक शौचालय
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। पदेन अपर निदेशक स्थानीय निकाय सूर्यमणि लालचंद्र सोमवार को अचानक नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अभिलेखों की जांच-पड़ताल के बाद शौचालय निर्माण की समीक्षा की। पहली किश्त जारी होने के बाद भी 200 से अधिक शौचालयों का निर्माण न होने पर नाराजगी जताई। अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर शौचालय न बने तो धन की रिकवरी करें या मुकदमा दर्ज कराएं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण से लेकर नगरीय इलाकों को खुले में शौच से मुक्त किया जा रहा है। शासन से लेकर प्रशासन जिसकी लगातार मानीटरिंग कर रहा है। शौचालय निर्माण की पड़ताल करने के लिए सोमवार को दोपहर दो बजे अपर निदेशक सूर्यमणि लालचंद्र नगर पंचायत कार्यालय ज्ञानपुर पहुंचे। करीब दो घंटे से अधिक समय तक अपर निदेशक ने फाइलों के रख-रखाव एवं साफ-सफाई को देखा। इसके बाद उन्होंने शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। जिसमें पाया कि नगर में 620 शौचालय के सापेक्ष 417 निर्माणाधीन है जबकि 203 शौचालय का निर्माण ही शुरू नहीं हो सका है। इससे दो अक्टूबर तक जिले को ओडीएफ बनने में मुश्किल आएगी। अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद दूबे ने कहा कि सभी लाभार्थियों को तीन बार नोटिस भेजी जा चुकी है। एक सप्ताह में शौचालय न बनने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिले की दो नगर पालिकाओं और पांच नगर पंचायतों के एक-एक वार्ड में पात्र लाभार्थियों को शौचालय दिया जा रहा है।
विज्ञापन