{"_id":"5b8ae35d42c79246627ac73e","slug":"191535828829-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेमेंट बैंक से डाक में आएगी नई क्रांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेमेंट बैंक से डाक में आएगी नई क्रांति
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। उप डाकघर ज्ञानपुर में शनिवार को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का शुभारंभ सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, विधायक विजय मिश्र और डीएम राजेंद्र प्रसाद ने किया। इसके साथ ही जिले की तीन अन्य शाखाओं में इस सुविधा का आगाज हुआ।
सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि डाक विभाग पहले से ही लोगों का भरोसेमंद रहा है। किसान से लेकर उद्यमी अपने पैसे को यहां रखते हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से घर-घर तक इसकी पहुंच जाएगी। इस योजना से आने वाले समय में डाक विभाग में नई क्रांति आएगी। विशिष्ट अतिथि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि यह योजना ग्रामीण अंचलो में सफल होगी। डाक भी समय के साथ आधुनिक हो रहा है। पूर्व में डाक विभाग ही सूचना के आदान-प्रदान की प्रमुख साधन था। पैसे के लेनदेन में भी इमानदारी बरती जाती है। इसके पूर्व अतिथियों का माल्यार्पण, शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। सांसद और विधायक का खाता खोलकर कार्ड उपलब्ध कराया। मौके पर सहायक निदेशक डाक प्रफुल्ल वाणी, हेमंत लाल, शशिकांत कन्नौजिया, एसपी राय, मुकेश श्रीवास्तव, हौसिला प्रसाद पाठक, राजितराम यादव, नागेंद्र सिंह, सुनील मिश्र, ओम प्रकाश, वीरेंद्र शुक्ला, आनंद शुक्ला आदि रहे।