फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आयकर विभाग के सर्वे से मची खली-BHADHOI

आयकर विभाग के सर्वे से मची खली-BHADHOI

Fri, 16 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग के सर्वे से मची खली-BHADHOI
चौरी/भदोही। भदोही जिले की दो कालीन कंपनियों में बृहस्पतिवार को आयकर विभाग ने सर्वे किया। 10 से 15 लक्जरी गाड़ियों में पहुंचे आयकर अधिकारियों ने आय-व्यय से जुड़े एक-एक बिंदु पर गहराई से छानबीन की। चौरी क्षेत्र के रोटहां स्थित कालीन कंपनी साबिर क्रिएशन और भदोही नगर के सर्रोई के परवेज कारपेट में सुबह टीम ने पहुंच कर सर्वे शुरू किया। सूत्रों के अनुसार कंपनियों के बही खाता, कागजात और कंप्यूटर आदि की छानबीन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आ सकती है। आयकर विभाग की कार्रवाई देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन

प्रधान आयकर आयुक्त सुनील माथुर के निर्देशन में अपर आयकर आयुक्त उमेश पाठक की अगुवाई में वाराणसी की दो टीमों ने रोटहां और सर्रोई की कालीन फर्मों पर एक साथ सर्वे शुरू किया। चौरी संवाददाता के मुताबिक सुबह 11 बजे रोटहा आई आयकर विभाग की टीम सीधे साबिर अली अंसारी की कालीन कंपनी साबिर क्रिएशन में गई। पहुंचते ही अधिकारियों ने कंपनी के गेट बंद करा कर अपना ताला लगा दिया। साथ ही मौके पर पुलिस तैनात कर दी। यहां दो लग्जरी वाहनों में आए आयकर अधिकारियों के साथ एक पुलिस वैन भी थी। कालीन कंपनी में घुसते ही गेटमैन सहित सभी कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर सभी को एक स्थान पर कर दिया गया। साथ ही बाहर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई। टीम की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। सूत्रों के अनुसार अधिकारी स्टॉक रजिस्टर, एकाउंट, कंप्यूटर, कालीन और ऊन आदि की जांच में लगे रहे। बताया जाता है कि कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को शाम पांच बजे के बाद ही निकलने दिया गया। इसके अलावा सर्रोई में कलीम अहमद की कालीन कंपनी परवेज कारपेट में भी सर्वे की कार्रवाई चली। भदोही संवाददाता के मुताबिक यहां सात लक्जरी गाड़ियों में आयकर अधिकारी पहुंचे थे, जिन्होंने देर रात तक जांच-पड़ताल की। गेट बंद होने के कारण सटीक आंकड़ा नहीं मिल सका लेकिन आयकर के सूत्रों की मानें तो दोनों कंपनियों में व्यापक पैमाने पर आयकर की गड़बड़ियां सामने आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed