{"_id":"59e7a9a14f1c1bd1538b8256","slug":"191508354465-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों के बाजार में चाइनीज का सफाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों के बाजार में चाइनीज का सफाया
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। स्वेदशी के प्रति अनुराग कहें या लोगों में जागरूकता, लेकिन इस दिवाली जिले के पटाखा बाजार में चाइनीज पटाखे फुस्स हो गए हैं। ज्ञानपुर नगर के केएनपीजी परिसर में लगाए गए अस्थायी पटाखा बाजार की दूकानों पर चाइनीज पटाखे ढूंढने से नहीं मिल रहे। दूकानदारों का कहना है कि पिछले वर्ष के इक्का-दुक्का बचे पटाखे अगर कोई रखा होगा तो ही चाइनीज पटाखे मिलेंगे, अन्यथा नया माल किसी ने नहीं मंगाया है। स्वदेशी पटाखे ही ज्यादा बेचे जा रहे हैं, जो लोगों को पसंद भी आ रहे हैं। दूकानदार अशोक कुमार ने कहा कि जब लोकल स्तर पर बने और स्वदेशी पटाखे ही बेहतर साबित हो रहे हैं तो फिर विदेशी माल उठाने की क्या जरूरत।
-
विज्ञापन
-