{"_id":"59de71f14f1c1bdb538b6f73","slug":"191507750385-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरलॉकिंग में बालू की जगह मिली राबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरलॉकिंग में बालू की जगह मिली राबिश
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
इंटरलॉकिंग में बालू की जगह मिली राबिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
नगर को पुरानी बाजार से जोड़ने वाली सड़क पर इंटरलॉकिंग के कार्य में धांधली उजागर हुई है। कार्य में लापरवाही की शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण रुकवा दिया था। बुधवार को एसडीएम सुनील कुमार और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग रामकुमार के नेतृत्व में जांच की गई। कई स्थानों पर सड़क की खुदाई कर मानक को देखा गया। इस दौरान बालू की जगह भट्ठे की राबिश डाली हुई मिली। साथ ही ईंटों की गुणवत्ता भी गड़बड़ निकली। जांच आख्या डीएम को भेज दी गई है। ठेकेेदारों का भुगतान रुकना तय है।
ज्ञानपुर नगर के राजापार्क से पुरानी बाजार मार्ग को 80 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है। गत दिनों शिकायत मिलने जेई आबिद अली की शुरुआती जांच के बाद ही डीएम विशाख जी ने उक्त कार्य को रोक दिया गया था। बुधवार को सुबह साढ़े 11 बजे एसडीएम ज्ञानपुर सुनील कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी राकेश कुमार जेई के साथ मौके पर पहुंचे। पुरानी तहसील, जिला अस्पताल के सामने, श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क के समीप और राजापार्क के पास सड़क को खुदवाकर गुणवत्ता को देखा। अवर अभियंता कृष्ण गोपाल यादव ने मानक को देखकर उच्चाधिकारियों को बताया। जांच के दौरान ठेकेदारों में खलबली मची रही। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राकेश कुमार ने कहा कि जांच के दौरान बालू की जगह राबिश मिली। ईंट की गुणवत्ता भी सही नहीं मिली। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी के पास भेज दी गई है। उनके स्तर से ही कार्रवाई तय की जाएगी।