फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मंदिरो और पंडालों में उमड़े भक्त, गूंजा जयकारा

मंदिरो और पंडालों में उमड़े भक्त, गूंजा जयकारा

Fri, 29 Sep 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
मंदिरो और पंडालों में उमड़े भक्त, गूंजा जयकारा
ज्ञानपुर। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन बृहस्पतिवार को देवी के महागौरी की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। मंदिरों से लेकर पंडालों तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। घरों में पूजा अर्चना कर देवी भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

देवी अराधना के पवित्र पर्व शारदीय नवरात्र में बृहस्पतिवार जगत जननी जगदंबा के महागौरी स्वरूप की उपासना की गई। दर्शन-पूजन के लिए हरिहरनाथ मंदिर, घोपइला मंदिर में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार एवं मां के जयकारे से वातावरण भक्तिमय रहा। इसी तरह शीतला माता मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पंडालों के पट खुलने से सुबह-शाम श्रद्धालु पहंच रहे हैं। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, महाअष्टमी पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्थिति देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ धार्मिक अनुष्ठान में लग रहे जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। प्राचीन दुर्गा मंदिर सदर मोहाल, काली देवी, चौरा माता बंबा देवी, शीतला माता मंदिर पर बड़ी संख्या में लोगों ने पूजा अर्चना की। कंदरिया महादेव मंदिर खजुराहो के प्रतिक बने जनपद के सबसे बड़ा पूजा पंडाल देखने और दर्शन पूजन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। सुरियावां संवाददाता के अनुसार, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में अष्टमी पर दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शनार्थियों का तांता देर रात्रि तक लगा रहा। सुरियावां नगर में बी एनसीएस दुर्गा पूजा समिति रामबाग, शिवम दुर्गा पूजा समिति नेता नगर, बाल मित्र दुर्गा पूजा समिति नेता नगर, श्री दुर्गा पूजा समिति नयागंज, श्री गोपाल दुर्गा पूजा समिति रेल स्टेशन के पास नयागंज, श्री बाल गोपाल दुर्गा पूजा समिति नेहरू नगर, जय मां शीतला दुर्गा पूजा समिति बैंक ऑफ बड़ौदा के पास, जय माता दी दुर्गा पूजा समिति चौक, बाल गोपाल दुर्गा पूजा समिति पोस्ट आफिस गली, महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति त्रिमुहानी स्कूल के पास, जय मां दुर्गा पूजा समिति मिडिल स्कूल, श्री सृंगार दुर्गा पूजा समिति बाईपास चौमुहानी, जय अम्बे पूजा समितिड पुरानी बाजार, न्यू दुर्गा पूजा समिति पुरानी बाजार, नाव बाल दुर्गा पूजा समिति पुरानी बाजार , दुर्गा पूजा समिाति सीतारामपुर के अलावा अभिया बाजार में 5 पूजा पंडाल, बलीपुर, पुरेबदल, कैड़ा, हरिहरपुर, मर्दांशाहपुर, चकबनवारी, मंगुरा, चौगना, अबरना, बहुता, चौथार बाजार, महजूदा बाजार, कसियापुर, मतेथू, दानुपुर आदि स्थानों पर समितियों के सदस्यों द्वारा भब्य पूजा पंडाल प्रकाश व्यवस्था के साथ सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed