{"_id":"5980c4904f1c1b66728b4617","slug":"191501611152-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय मिश्र के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय मिश्र के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
विधायक विजय मिश्र भाजपा में शामिल हो सकते हैं। लगातार चार बार से विधानसभा में ज्ञानपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे विधायक के संघ के करीब होने की खबरें आ रही हैं। हालांकि उन्होंने खुद इससे इनकार किया है लेकिन विश्वस्त सूत्रों की मानें तो विधायक संघ के कुछ उच्च पदस्थ लोगों के लगातार संपर्क में हैं।
ज्ञानपुर से तीन बार लगातार सपा से विधायक चुने जाने के बाद 2017 विधानसभा चुनाव से ऐन पहले विधायक विजय मिश्र का टिकट कट गया था। इसके बाद उन्होंने निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के टिकट पर चुनाव लड़ा और चौथी बार विजयी होकर विधानसभा पहुंचे। सपा से टिकट कटने के बाद ही मिश्र के भाजपा और बसपा में शामिल होने की चर्चाएं थीं। अब सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार विधायक सीधे नागपुर के संपर्क में हैं। विधायक के बेहद करीबी माने जाने वाले और एक भाजपा विधायक के रिश्तेदार सुनील जायसवाल गुड्डू ने भी मंगलवार को नागपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। उनकी जिले के राजनीतिक हालात पर तकरीबन 20 मिनट तक चर्चा हुई। इससे विधायक के भाजपा से करीबी बढ़ाने की अटकलों को और बल मिलने लगा है।