फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   गंगा के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी

गंगा के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी

Fri, 07 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
गंगा के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी
गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी
सीतामढ़ी (भदोही)। प्रदेश भर में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। लगातार बारिश से पिछले 24 घंटे में ही गंगा का जलस्तर एक मीटर से अधिक बढ़ गया है। बुधवार को गंगा का जलस्तर 66.430 मीटर था, जो बृहस्पतिवार को 67.450 मीटर पर पहुंच गया। गंगा के जलस्तर में पांच सेमी. प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

बारिश के चलते महज 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में एक मीटर की वृद्धि हुई है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि से सीतामढ़ी घाट पर डंप बालू में से भारी मात्रा में बालू बह गया। एक अनुमान के मुताबिक, लगभग तीन लाख रुपये का बालू मूसलाधार बारिश में गंगा की धारा में बह जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी बारिश के साथ बालू बहने का सिलसिला जारी था। खास बात यह है कि यह बालू प्रशासन ने सीज कर रखा है। माना जा रहा है कि अगर गंगा के जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी होती रही तो अगले कुछ दिनों में ही गंगा की रेती में बोई गई परवल की फसल भी गंगा की धारा की भेंट चढ़नी शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि कोनिया के कई गांवों में गंगा के कछारी इलाके में बड़े पैमाने पर सब्जी की खेती होती है, जो ट्रकों में भरकर पूर्वांचल की सब्जी मंडियों में पहुंचाई जाती है। केंद्रीय जल आयोग के सीतामढ़ी गेज स्थल कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों पर गौर करें तो इस वर्ष का न्यूनतम जलस्तर 21 जून को 64.780 मीटर दर्ज किया गया था। जबकि वर्तमान में यह 67.450 मीटर के ऊपर है। इस हिसाब से गंगा का 15 दिनों में धीरे-धीरे पौने तीन मीटर तक बढ़ा है। बुधवार से हो रही लगातार बारिश का असर गंगा के जलस्तर पर तेजी से पड़ा है। सीतामढ़ी में बुधवार शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 66.430 मीटर था, वहीं बृहस्पतिवार को यह 67.450 मीटर पर पहुंच गया। जलस्तर में पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से वृद्धि हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed