{"_id":"595e8bc64f1c1be6088b4688","slug":"191499368390-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ और 23 जुलाई को बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ और 23 जुलाई को बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)। 18-21 वर्ष के नए और छूटे मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने एक और मौका दिया है। युवाओं को शत-प्रतिशत मतदाता सूची में पंजीयन के लिए जुलाई में मतदान केंद्रों पर दो विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विधानसभा की मतदाता सूची में नए मतदाताओं को फार्म भरने के लिए नौ और 23 जुलाई को जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष कैंप लगाया जाएगा। नए मतदाताओं का नाम शामिल करने के लिए बीएलओ के माध्यम से फार्म छह भरा जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरीलाल यादव ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से छूटे मतदाताओं को शामिल करने के लिए यह मौका प्रदान किया गया है। खास तौर से उनके युवाओं के लिए है, जो अभी 18-21 वर्ष की आयु के मध्य हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए नौ और 23 जुलाई को मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष कैंप सुबह 10 से शाम चार बजे तक चलेंगे। मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर में बीएलओ उपस्थित रहेंगे। भरे हुए फॉर्म जमा करेंगे और फॉर्म भरवाने में मदद भी करेंगे।