फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   191 heads of gram panchayats will not be able to take oath

ग्राम पंचायतों के 191 प्रधान नहीं ले सकेंगे शपथ

Sat, 22 May 2021 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
191 heads of gram panchayats will not be able to take oath
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 546 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों में से 191 शपथ नहीं ले पाएंगे। दरअसल उनकी पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन ही नहीं होने की वजह से ग्राम पंचायत समिति का गठन नहीं हो सका है। ऐसे में अब उन्हें राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित तिथि पर होने वाले उपचुनाव तक का इंतजार करना पड़ेगा। जबकि बाकी 355 ग्राम पंचायतों के प्रधानों का शपथ ब्लॉक मुख्यालयों से वर्चुअल के माध्यम से संपन्न होगा। इस संबंध में 24 मई को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की ओर से अधिसूचना जारी करने के साथ ही इसके लिए अफसर नामित किए जाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल जिले में पहले चरण में 15 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ था। इसमें 546 ग्राम पंचायतों, 661 क्षेत्र पंचायतों, 26 जिला पंचायत सदस्यों और छह हजार 848 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर निर्वाचन होना था, लेकिन इनमें से 191 ग्राम पंचायतों में सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए निर्वाचन नहीं हो सका हैं। ऐेसे में इन ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत समिति का गठन न होने से यहां के नवनिर्वाचित प्रधान शपथ नहीं ले सकेंगे। पंचायती राज अधिनियम के तहत ग्राम पंचायत की आबादी के हिसाब से 11, 13 और अधिकतम 15 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुना जाना जरूरी होता है। बीते दिनों संपंन हुए चुनाव में 191 ग्राम पंचायतों में करीब दो हजार 802 सदस्यों का निर्वाचन नहीं हुआ। इसमें कई सदस्य सीटों पर प्रत्याशी ही नहीं लड़े, जिससे सीट खाली रह गई। ऐसे में यहां के प्रधानों को उपचुनाव तक शपथ लेने का इंतजार करना पड़ेगा। इस क्रम में शनिवार को शासन की ओर से 24-25 मई को शपथ की तिथि निर्धारित कर दी गई। कोरोना संक्रमण के कारण ब्लॉकों से वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव न होने से 191 ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले सकेंगे। 24 मई को जिलाधिकारी अधिसूचना जारी करने के साथ शपथ दिलाने के लिए अफसरों को नामित करेंगी। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाई जाएगी। 191 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्वाचन न होने से समिति के गठन का कोरम पूरा नहीं हो पा रहा है। अब यहां उपचुनाव के बाद ही प्रधान शपथ ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed