फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1.880 quintals of marijuana recovered from a car bearing a BJP flag and sticker; two arrested

Bhadohi News: भाजपा का झंडा व स्टीकर लगी कार से कार 1.880 क्विंटल गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

Sun, 28 Dec 2025 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
1.880 quintals of marijuana recovered from a car bearing a BJP flag and sticker; two arrested
इसी गाड़ी से तस्कर कर रहे थे गांजा की तस्करी। संवाद
। जिले की सर्विलांस और चौरी थाने की पुलिस टीम ने शनिवार को अठगोड़वा पुलिया के पास से गांजा तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक क्विंटल 880 ग्राम गांजा और भाजपा का झंडा और स्टीकर लगी कार बरामद की। बरामद गांजे की कीमत 22 लाख आंकी गई। आरोपी अपने हिसाब से कार का नंबर प्लेट बदल लेते थे। तस्करी में शामिल दो अन्य की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर रोक लगाने के लिए हर थाने में टीम गठित की गई है। अठगोड़वा पुलिया के पास से गांजा तस्करी के आराेप में रसांत पटेल निवासी अमला कला चौरी और अनुराग पटेल निवासी पचपटिया को गिरफ्तार किया गया। कार में चार बोरियों में कुल 97 बंडल में एक क्विंटल 880 ग्राम गांजे रखे गए थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अजय सोनी नामक व्यक्ति के कहने पर ओडिशा गए थे। वहा एक व्यक्ति गाड़ी में गांजा लादकर लाया। उसी गाड़ी लेकर आरोपी वाराणसी आ गए। एएसपी ने बताया कि कार युवराज सिंह के नाम से पंजीकृत है। आरोपी कार से अयोध्या जाने वाले थे। कार मालिक और अजय सोनी की पुलिस को तलाश है। एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी औराई राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से चार अलग-अलग नंबर प्लेट बरामद की गई है। इसमें झारखंड, ओडिशा, वाराणसी और भदोही की नंबर प्लेट है। आरोपी अपने हिसाब से कार का नंबर प्लेट बदल लेते थे। चारों नंबर प्लेट जांच में फर्जी है। कार पर भाजपा का स्टीकर व झंडा लगा हुआ था। एएसपी ने बताया कि कार मालिक से लेकर अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed