{"_id":"5cae37c7bdec22143f758df7","slug":"181554921415-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार भी 2014 की तरह मिलेगा भता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार भी 2014 की तरह मिलेगा भता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। 2019 के लोकसभा चुनाव में ड्यटी करने वाले पीठासीन, मतदान अधिकारियों को 2014 की तरह ही भत्ता और भोजन का पैसा मिलेगा। पीठासीन अधिकारियों को मतदान दिवस पर हर घंटे की रिपोर्टिंग के लिए मोबाइल का 30 रुपये अतिरिक्त दिया जाएगा।
जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों ज्ञानपुर, भदोही और औराई में 1293 बूथ बनाए गए हैं। जिन पर 12 मई को मतदान कराने के लिए एक पीठासीन, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहेंगे। 10 फीसदी रिजर्व कार्मिकों समेत कुल साढ़े छह हजार मतदान कार्मिकों की ड्यूटी इसके लिए लगाई गई है। 12 मई को होने वाले मतदान के लिए सभी को अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा। 2014 के चुनाव में पीठासीन समेत अन्य मतदान अधिकारियों का भत्ता करीब 40 फीसदी बढ़ा दिया गया था लेकिन इस बार कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। निर्वाचन विभाग के आंकड़ो पर गौर किया जाए तो चुनाव ड्यूटी करने वाले पीठासीन अधिकारी को 350 रुपये भत्ता और 150 रुपये नाश्ता-भोजन के लिए मिलेगा। इसके अलावा मतदान दिवस के दिन हर घंटे की रिपोर्ट निर्वाचन कार्यालय को देने के लिए मोबाइल खर्च के लिए 30 रुपये दिया जाएगा। इसी तरह मतदान अधिकारी प्रथम को 250 भत्ता और 150 नाश्ता-भोजन जबकि मतदान अधिकारी द्वितीय को 200 रुपये संग 150 रुपये मिलेगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी लालजी यादव ने कहा कि इस बार के चुनाव में भत्ते में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।