{"_id":"5c5489abbdec224e364f99a0","slug":"181549044139-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट पर दो चारटर्ड एकाउंटेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट पर दो चारटर्ड एकाउंटेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही । मोदी सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल का यह सबसे अच्छा बजट सामने आया है। इसमे हर किसी तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है। यह कहना है कि नगर के चारर्टड एकाउंटेंट विकास महर्षि का। बजट भाषण सुनने के बाद उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने किसानों, बुनकरों, मझोले व्यवसाईयों, वैतनिक कर्मचारियों के लिए कई सौगातें दी है। कहा कि अब 5 लाख तक के सावधि जमा पर बैंक टीडीएस नहीं काट सकेंगे। जबकि वैतनिक कर्मचारियों के 40 हजार स्टैंडर्ड डिडक्शन को बढ़ाकर 50 हजार होना अच्छी खबर है।
सीए सुहैल अतहर ने कहा कि बजट सबके लिए अच्छे ढंग से बनाया गया है। कालीन उद्योग से जुड़े एमएसएमई द्वारा ऋण पर चुकाए जाने वाले ब्याज में सरकार दो प्रतिशत सबवेंशन देगी। यह बड़ी घोषणा है। बजट में निवेश को प्रेरित करना भी अच्छी बात सामने आई है। सरकार ने आयकर स्लैब में 5 लाख के उपर डेढ़ लाख रूपये तक निवेश करने वालों से कोई आयकर नहीं लेने की घोषणा की है। दो हेक्टेयर तक के कास्तकारों को सालाना तीन किश्तों में 6 हजार रुपये देने से किसान लाभान्वित होंगे।