फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   34 हजार परिवारों तक पहुंचा गोल्डेन कार्ड - साप्ताहित प्लनिंग

34 हजार परिवारों तक पहुंचा गोल्डेन कार्ड - साप्ताहित प्लनिंग

Tue, 22 Jan 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
34 हजार परिवारों तक पहुंचा गोल्डेन कार्ड - साप्ताहित प्लनिंग

विज्ञापन

ज्ञानपुर। मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना में अब तक जिले में 92 हजार परिवारों के सापेक्ष 34 हजार को गोल्डेन कार्ड मिल चुका है। योजना को लेकर कोई दिक्कत न हो इसके लिए प्रधानमंत्री की लिखी चिट्ठी भी लाभार्थियों के पास पहुंच रही है। 550 कॉमन सर्विस सेंटर से कार्ड का वितरण किया जा रहा है। जिले में अब तक 239 पात्रों ने योजना के तहत अपना इलाज करा लिया है जबकि 100 के करीब अस्पतालों में भर्ती हैं।
आर्थिक परेशानी से समुचित उपचार नहीं कराने से कई लोगों को जान गंवानी पड़ती है। ऐसे लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना लागू की है। इस योजना में लाभार्थी परिवार के किसी सदस्य की बीमारी में पांच लाख तक का खर्च सरकार उठाएगी। कई महीने की मशक्कत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 92 हजार परिवारों का चयन किया, जिसमें 20 जनवरी तक 34,200 परिवारों को गोल्डन कार्ड दिया जा चुका हैं। 550 कामन सर्विस सेंटर के अलावा सीएचसी, पीएचसी पर कैंप लगाकर कार्ड वितरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि मार्च से पहले सभी लाभार्थियों तक कार्ड पहुंच जाएगा। करीब छह महीने में 239 लोगों ने योजना के तहत अपना उपचार अस्पतालों में कराया। योजना में उपचार के लिए दो सरकारी और 16 प्राइवेट अस्पतालों को चयनित किया गया है। आयुष्मान योजना के जिला समन्वयक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से पात्रों तक तेजी से कार्ड पहुंचाया जा रहा है। अब तक 34 हजार 200 कार्ड वितरित किया जा चुका है। लाभार्थियों के पास प्रधानमंत्री की लिखी चिट्ठी भी पहुंच रही है। बताया कि 239 लाभार्थी अस्पतालों से अपना इलाज करा चुके हैं।
विज्ञापन


नि:शुल्क इलाज से खुश हुई पिंकी
औराई। आयुष्मान भारत योजना में नि:शुल्क उपचार कराकर जयरामपुर की पिंकी काफी खुश है। उसने बताया कि औराई के आनंद अस्पताल में उसने गाल ब्लैडर का आपरेशन कराया। अस्पताल के निदेशक विमल श्रीवास्तव ने बताया कि योजना में सभी इलाज के लिए अस्पताल का चयन किया गया है। तीन हजार से लेकर पांच लाख तक का पैकेज निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed