फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   नहीं रुक पा रहा अवैध मिट्टी खनन का कारोबार

नहीं रुक पा रहा अवैध मिट्टी खनन का कारोबार

Fri, 18 Jan 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
नहीं रुक पा रहा अवैध मिट्टी खनन का कारोबार

विज्ञापन

ऊंज। वि कास खंड डीघ में इन दिनों अवैध मिट्टी खनन का कारोबार जोर पकड़ लिया है। इससे न केवल सार्वजनिक तालाबों की दशा बिगड़ती जा रही है तो वहीं उपजाऊ खेत बंजर होते जा रही है। कारोबारियों की फेहरिस्त के आगे पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मौन धारण कर कारोबारियों को मानों मालामाल होने की खुली छूट दे रखी है।
ज्ञात हो कि गत दिनों अपने नए फरमान के अनुपालन में खनन को लेकर जमा होने वाली रायल्टी को समाप्त कर दिया गया है। जहां कृषि कार्य के नाम पर ट्रैक्टर स्वामी कामर्शियल कार्यों में लग अधिक कमाई का रास्ता अख्तियार कर लिए हैं। सार्वजनिक तालाब इनके लिए मानों कोई मायने नहीं रखते। जब मन कि या जेसीबी मशीन लगवाकर अनमोल मिट्टी की खोदाई शुर कर दी जाती है। मामला कुछ देर के लिए गरमाते ही कारोबारी दूसरा तरीका अख्तियार करते हुए उपजाऊ जमीनों को भी अपना निशाना बनाने से बाज नहीं आते। दरवांसी, मैलौना, चंदापुर, रामकिशुनपु बसहीं, नवधन, गोधना, रजमला सहित तटवर्ती क्षेत्रों के कई गांवों अवैध खनन कभी नजर आ सकता है। दूसरी ओर जि ला प्रशासन तालाबों पर हुए अति क्रमण को लेकर जब कभी सक्रि यता दिखाता है तो अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है लेकिन अवैध खनन में संलिप्त लोगों को नजरंदाज कर खुली छूट देना अधिकारियों की कार्यप्रणाली को संदेह के घेरे में खड़ा करता जा रहा है। जबकि परिवहन विभाग भी न तो खनन में लगीं जेसीबी मशीनों के खिलाफ ही कदम उठा पाता है और न ही ट्रैक्टरों पर। क्या खनन पर शिकंजा कस पाएगा या नहीं यह तो समय ही बताएगा।
विज्ञापन


क्या कहते हैं खनन निरीक्षक
ऊंज। खनन निरीक्षक अरविंद यादव का कहना रहा कि सूचना पर औचक निरीक्षण के दौरान कार्रवाई की जाती है। मामला संज्ञान में आया है स्थलीय निरीक्षण कर अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed