फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   वंचितो तक लाभ पहुंचाना शासन का मकसद

वंचितो तक लाभ पहुंचाना शासन का मकसद

Fri, 15 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
वंचितो तक लाभ पहुंचाना शासन का मकसद
ज्ञानपुर। औराई के सायर गांव में बृहस्पतिवार को सरकार जनता के द्वार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। गोष्ठी में अनुपस्थित सात अफसरों से नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और सीडीओ हरिशंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि समाज के अति पिछड़े वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। प्रशासन इसी मंशा के तहत जनता के पास पहुंच रहा है। पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि भविष्य में इसका असर दिखेगा। कहा कि सूबे में भदोही इकलौता जिला है यहां ऐसा कार्यक्रम हो रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार खतौनी पर 2 लाख 50 हजार तक का मुक्त इलाज किसानों का कराएगी। भेड़ पालकों के लिए नावार्ड योजना से 10 भेड़ पालकों को 1 लाख रुपये और 100 भेड़ पालकों को 10लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जानकारी ली। स्कूल की छात्राओं ने गौरव हर्ष यात्रा निकालकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। सीडीओ ने सरकार जनता के द्वार गोष्ठी में अनुपस्थित अधिशासी अभियंता विद्युत, जिला विद्यालय निरीक्षक, सेवायोजन अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, परियोजना अधिकारी नेडा, परियोजना अधिकारी डूडा को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। इस मौके पर सीएमओ डॉ. सतीश सिंह, परियोजना निदेशक आरएन सिंह, शैलेंद्र दूबे, प्रशांत सिंह चिट्टू, प्रदीप सिंह, अजीत सिंह, जवाहर लाल, आरके सिंह, अरविंद पांडेय, रामानंद, राकेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed