फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं किसान: सीडीओ

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं किसान: सीडीओ

Thu, 19 Oct 2017 12:51 AM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं किसान: सीडीओ
ज्ञानपुर। कृषि भवन घरांव में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज से आए किसानों की अधिकारियों ने समस्याएं सुनी। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने विभाग की चल रही फसल ऋण मोचन योजना, कृषि यंत्रीकरण, सोलर पंप, मृदा परीक्षण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी। कहा कि अब विभाग एनपीए खाता की फीडिंग चल रही है। किसान अपना खाता आधार से लिंक करें। किसान केसीसी खाता से 31 दिसंबर तक अपना पैसा निकाल लें। भूमि संरक्षण अधिकारी कमलजीत सिंह ने खेत तालाब योजना के बारे में बताया। इसी तरह मत्स्य अधिकारी राजीव कुमार गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरबी मौर्य, जिला विपणन अधिकारी श्यामधर मिश्र, सहायक रेशम विकास अधिकारी संजय भारती ने विभागीय योजनाओं के बारे में किसानों को बताया। किसान इंद्रजीत मौर्य, श्यामधर सिंह, अरुणेंद्र चौबे, किशोर चंद्र बरनवाल ने लो वोल्टेज की समस्या उठाई। सीडीओ हरिशंकर सिंह ने किसानों से आग्रह किया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed