फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   12 राजकीय नलकूप ठप, सिंचाई बाधित

12 राजकीय नलकूप ठप, सिंचाई बाधित

Tue, 19 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
12 राजकीय नलकूप ठप, सिंचाई बाधित
वहिदानगर (भदोही)।
विज्ञापन

जिले के राजकीय नलकूपों को विभागीय लापरवाही की गर्द ने जाम कर दिया है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में नलकूप ठप हो गए हैं। अकेले डीघ ब्लॉक क्षेत्र में 12 राजकीय नलकूप बंद चल रहे हैं। इससे धान की फसल की सिंचाई बाधित हो गई है। किसानों का कहना है कि फसल सूखने की कगार पर है।

जिले के किसानों को एक तरफ जहां इंद्रदेव की मेहरबानियों का इंतजार है। वहीं सिंचाई विभाग की लापरवाही भी खून के आंसू रुला रही है। धान की फसल के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को अब राजकीय नलकूपों ने भी खूब दगा दिया है। डीघ ब्लॉक क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक नलकूप किसी न किसी गड़बड़ी की वजह से पानी नहीं दे रहे हैं। कहीं मोटर जला है तो कहीं बिजली की समस्या है। रामकिशुनपुर बसहीं गांव का राजकीय नलकूप चार महीने से खराब पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई शिकायतों के बाद एक माह पूर्व नलकूप बना भी तो चालू होने के बाद पानी केवल टंकी तक ही पहुंचा था कि फिर खराब होकर बंद हो गया। इसके अलावा भीखीपुर, भावापुर, चंदापुर, कूड़ी, बारीपुर, प्रतापशाहपुर, दरवांसी, नवधन द्वितीय, सुधवैं आदि राजकीय नलकूप ठप चल रहे हैं। दूसरी ओर किसानों का कहना है कि सिंचाई के अभाव में धान की फसल हाथ से जाने वाली है। लंबे समय से बारिश न होने के चलते पहले ही हालात बिगड़ गए हैं। रइयापुर के बब्बन मिश्रा और बसहीं निवासी धर्मेंद्र मौर्या ने कहा कि विभागीय लापरवाही के चलते किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है7 अगर जल्द से जल्द राजकीय नलकूप ठीक न हुए तो किसानों की धान की फसल सूख जाएगी। गौरतलब है कि एक नलकूप से 10 एकड़ जमीन की सिंचाई की जाती है। नलकूपों की खराबी के चलते डीघ क्षेत्र के डेढ़ सौ एकड़ से अधिक खेत की सिंचाई बाधित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed