फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   गोपालक योजना से बढ़ेगा रोजगार आएगी समृद्धि

गोपालक योजना से बढ़ेगा रोजगार आएगी समृद्धि

Mon, 18 Sep 2017 12:15 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
गोपालक योजना से बढ़ेगा रोजगार आएगी समृद्धि
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

कामधेनु डेयरी योजना की तर्ज पर प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री गोपालक योजना शुरू करने जा रही है। जिले से इसकी कार्ययोजना को भेज दिया गया है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद लाभार्थियों के चयन की कवायद शुरू हो जाएगी। योजना में लाभार्थी को 10 दुधारू मवेशी खरीदने के लिए नौ लाख खर्च करने होंगे। इसमें सात लाख 20 हजार सरकार तो डेढ़ लाख लाभार्थी का रहेगा। छह माह में बैंक की ऋण अदायगी बेहतर होने पर 20 हजार का अनुदान भी लाभार्थी को दिया जाएगा।

बढ़ती बेरोजगारी को कम करने के लिए प्रदेश सरकार युवाओं को खुद का रोजगार स्थापित करने का मौका देगी। पूर्व में चलने वाली कामधेनु योजना में खर्च अधिक होने से गिनेचुने लोग ही इससे लाभान्वित हो सके। योगी सरकार छोटे स्तर पर मुख्यमंत्री गोपालक योजना को लागू करेगी। इससे इसका फायदा हर वर्ग के लोग उठा सकेंगे। शासन की ओर से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय को पत्र भेजकर योजना के क्रियान्वयन को लेकर जानकारी मांगी गई थी। विभाग की ओर से कार्ययोजना बनाकर भेज दिया गया है। विभाग अब हरी झंडी का इंतजार कर रहा है। कम लागत में शुरू होने वाली यह योजना सफल होने की अधिक उम्मीद है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरबी मौर्य ने बताया कि लाभार्थी 10 दुधारू मवेशी की खरीदारी करेगा। इसके लिए सरकार सात लाख 20 हजार देगी और डेढ़ लाख से अधिक लाभार्थी खुद खर्च करेगा। योजना को लागू होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed