{"_id":"59b03cc24f1c1bed7f8b46e1","slug":"181504722114-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नटवा में मिले पीएम आवास के 10 अपात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नटवा में मिले पीएम आवास के 10 अपात्र
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास आवंटन में की गई धांधली पर प्रशासन ने शिकंजा कस लिया है। शिकायतों पर हो रही जांच में एक-एक गांव में की गई गड़बड़ी सामने आ रही है। औराई विकास खंड के नटवा गांव में जांच के दौरान आवास के 10 लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं। सभी को पहली किश्त में जारी 40-40 हजार रुपए वापस करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, संबंधित सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई।
कच्चे घरों और छप्पर में रहने वाले लोगों को पक्का आवास मुहैया कराने के लिए सरकारों की ओर से योजनाएं चलाई जाती हैं। पूर्व में इंदिरा आवास, लोहिया आवास, कांशीराम आवास जैसी योजनाएं चली तो भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री आवास योजना चल रही है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में जिले के छह ब्लॉकों में करीब 5700 आवास का लक्ष्य निर्धारित किया गया। ग्राम पंचायत की ओर से बनाई गई सूची के आधार पर लाभार्थियों का चयन किया गया। हालांकि ग्राम प्रधानों की मनमानी की शिकायत होने पर उसकी जांच भी कराई गई। औराई के नटवा गांव के ग्रामीणों ने गत दिनों आवास आवंटन में धांधली की शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर बीडीओ औराई ने मामले की जांच की तो 10 लाभार्थी अपात्र मिले। जांच रिपोर्ट के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने वहां के ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही रिकवरी के लिए कहा। बताते चलें कि जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना में अब तक करीब 100 से अधिक अपात्र पकड़े जा चुके हैं। हालांकि प्रशासन की सख्ती के चलते 90 फीसदी अपात्रों ने प्रशासन से मिला धन भी वापस कर दिया। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच चल रही है। जहां-जहां गड़बड़ी पकड़ी जा रही है, वहां कार्रवाई हो रही है। योजना में किसी भी स्तर पर धांधली बर्दाश्त नहीं होगी।