फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   करंट की चपेट में आने से राजगीर की मौत

करंट की चपेट में आने से राजगीर की मौत

Tue, 01 Aug 2017 11:46 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से राजगीर की मौत
चौरी (भदोही)। थाना क्षेत्र के समालकोट गांव में मंगलवार को निर्माणाधीन मकान में काम करते समय करंट की चपेट में आने से एक राजगीर की मौत हो गई जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। उसका उपचार भदोही के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना से गांव में खलबली मच गई। मृत मजदूर के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर में समलाकोट में एक निर्माणाधीन मकान की छत की ढलाई हो रही थी। ढलाई के दौरान मकान के समीप से गुजरे बिजली तार का करेंट लगने से राजगीर सुरेंद्र पासवान (27) पुत्र सुक्खू पासवान और 16 वर्षीय शनि गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में दोनों को भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां, उपचार के दौरान सुरहन गांव निवासी सुरेंद्र पासवान की मौत हो गई। खबर लगते ही मृत राजगीर के परिवार वाले भी पहुंच गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सुरेंद्र दो भाइयों में छोटा और शादीशुदा था। गंभीर रूप से झुलसा सनी समालकोट का ही निवासी है। मृत राजगीर का शव गांव में पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। परिवारवालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को इस बारे में जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed