{"_id":"5980c5814f1c1bf86f8b460c","slug":"181501611393-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 स्कूलों में शोपीस बने कंप्यूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 स्कूलों में शोपीस बने कंप्यूटर
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)। कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने की सरकारी मुहिम जिले में फेल हो चुकी है। 300 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में भले ही कंप्यूटर भेजे गए लेकिन 200 स्कूलों के कंप्यूटर शोपीस बनकर रह गए हैं। 80 फीसदी स्कूलों के कंप्यूटर बिजली न मिलने से धूल फांक रहे हैं।
कांवेंट स्कूलों की तरह बेहतर शिक्षा देने के लिए वर्ष 2003-04 में शासन की ओर से पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर भेजने की कवायद शुरू हुई। करीब एक दशक से अधिक समय में जिले के 365 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में तकरीबन 300 को कंप्यूटर से सुसज्जित कर दिया गया। स्कूल में कंप्यूटर आने के बाद बच्चे इसको लेकर काफी उत्साहित दिखे लेकिन बिजली के अभाव में अधिकतर स्कूलों के कंप्यूटर शोपीस बनकर रह गए। जिले के 1115 प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में ज्यादातर का विद्युतीकरण तो हो चुका है लेकिन कनेक्शन न होने से स्कूलों में बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। जिसके चलते पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छठी, सातवीं और आठवीं के बच्चे कंप्यूटर शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि ज्यादातर स्कूलों में कंप्यूटर चल रहे हैं। जिन स्कूलों का कंप्यूटर नहीं चल रहा है, वहां बिजली की समस्या है। कनेक्शन के लिए बिजली विभाग को कई बार पत्र लिखा जा चुका है लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं मिल सका है।