फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   18 poisonous snakes came out one by one from house in mau

Bhadohi: पहले दो जहरीले सांप, फिर एक-एक कर घर के कमरे से निकले 18 जहरीले सांप, मचा हड़कंप

Fri, 21 Jul 2023 07:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 Jul 2023 07:29 PM IST
सार

भदोही जिले के देवाजितपुर गांव में शुक्रवार को एक कच्चे मकान से एक के बाद एक 18 सांप निकलने से हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने सांपों को पकड़कर एक बाल्टी में रखा। 

विज्ञापन
18 poisonous snakes came out one by one from house in mau
बाल्टी में रखे सांप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के भदोही जिले के देवाजितपुर गांव में शुक्रवार को एक कच्चे मकान से एक के बाद एक 18 सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना फैलते ही घर के बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। गांव के लोगों ने सांपों को पकड़कर एक बाल्टी में रखा। एक ही घर से इतने सांप निकलने की घटना लोगों के लिए चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन


देवाजितपुर निवासी अवधेश गौतम मजदूरी कर अपनी आजीविका चलाता है। वह अपने कच्चे मकान में चार बच्चों और पत्नी के साथ रहता है। शुक्रवार सुबह नौ बजे के करीब घर के आंगन में एक जहरीला सांप निकला तो पूरा परिवार सहम गया। उस सांप को पकड़ लिया गया। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए पूरे घर की सफाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बहू की मौत की खबर सुनते ही सास को लगा सदमा, एक घर से निकली दो अर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान घर के अलग-अलग कमरों से एक के बाद एक कुल डेढ़ दर्जन सांप निकले। एक ही घर में इतने सांप निकलने की चर्चा पूरे गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और जंगल विभाग को दी, लेकिन खबर लिखे जाने तक मौके पर किसी भी विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंच सका।

गांव के ही कुछ साहसिक युवकों ने सांपों को चिमटे के सहारे से पकड़ कर एक बाल्टी में रखे और उसमें दूध डाल दिया। घर में एक साथ इतने सांप निकलने से अवधेश गौतम अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उसका कहना था कि दिन तो जैसे-तैसे बीत गया, लेकिन रात कैसे बीताएगा जाएगा। सांपों के निकलने से बच्चों के सुरक्षा की चिंता सता रही है।

ज्ञानपुर रेंजर विजेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि देवाजितपुर गांव में सांप निकलने की जानकारी मिली है। वन विभाग के सभी कर्मचारी सुरियावां पौधरोपण अभियान की तैयारियों में जुटे हैं। उन्हें बुलाकर गांव जाने का निर्देश दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed