फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   178 reports, including DDO, came corona positive

डीडीओ समेत 178 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

Sun, 18 Apr 2021 05:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
178 reports, including DDO, came corona positive
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में जिला विकास अधिकारी समेत 178 संक्रमित मिले। इसमें डीएम आवास के चार कर्मचारी संग कई स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। तेजी से बढ़ते संक्रमण ने प्रशासन संग स्वास्थ्य विभाग की नींद हराम कर दी है। नए मरीजों के मिलने से एक्टिव केस की संख्या 1110 पहुंच गई है।
विज्ञापन

कालीन नगरी में कोरोना का सितम थम नहीं रहा है। हर रोज संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। जिसको लेकर जिले में नाइट कर्फ्यू से लेकर साप्ताहिक बंदी भी शुरू हो गई है। प्रशासन की तमाम कवायद के बाद भी संक्रमण थम नहीं रहा। रविवार को आई रिपोर्ट में जिला विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित 178 नए मरीज सामने आए। इसके अलावा छह संक्रमित मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज समेत अन्य जिलों के मिले। संक्रमितों में औराई, गोपीगंज और सुरियावां सीएचसी के तीन स्वास्थ्यकर्मी, जिला अस्पताल के दो स्वास्थ्यकर्मी, ज्ञानपुर के प्रोफेसर कॉलोनी के चार, भदोही नगर के 10, गोपीगंज नगर में आठ, खमरिया, सुरियावां सहित अलग-अलग क्षेत्रों के मरीज शामिल रहे। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो रविवार को 36 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक 3571 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। अब भी 1110 एक्टिव केस हैं। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जरूरी सुविधाएं संक्रमितों तक पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed