फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1.75 lakh for a 180 kg goat

Bhadohi News: 180 किलो के एक बकरे की कीमत 1.75 लाख

Thu, 29 Jun 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
1.75 lakh for a 180 kg goat
भदोही। बकरीद को लेकर तैयारी तेज है। बृहस्पतिवार को बकरीद मनाया जाएगा। मंडी में लोग जानवर की खूबसूरती देखकर ऊंची कीमतों में बकरों की खरीदारी कर रहे हैं। बुधवार को मंडी में आखरी दिन बकरों की जमकर खरीदारी हुई। विभिन्न स्थानों पर देर रात तक बकरों की खरीदारी के लिए भीड़ दिखी। जहां लोग मोलभाव करते दिखे। बुधवार को पीरखानपुर चौराहा के पास लगी मंडी में 180 किलो के एक बकरे की कीमत 1.75 लाख आंकी गई।
विज्ञापन

नगर में ऐसे कई लोग हैं जो 25-30 बकरों की कुरबानी देते हैं। इतना ही नहीं पसंद आने पर लोग जानवर की मुंह मांगी कीमत भी देने को तैयार रहते हैं। ऐसे भी अकीदतमंद हैं, जो घर पर ही बकरा पालते हैं। उनके साथ वक्त बिताते हैं, उनकी सेवा करते हैं और बकरीद पर अल्लाह की राह में कुरबानी देते हैं। नईबाजार निवासी फहद अंसारी ने कुरबानी देने के लिए इस वर्ष दो दर्जन बकरे खरीद कर रखे हैं। उनकी कीमत पूछने पर उन्होंने कहा कि कुरबानी के बकरों की कीमत नहीं पूछा करते और ना ही बताया जाता है। उन्होंने कहा कि कुरबानी का पर्व त्याग और बलिदान का है। उधर आज अंतिम दिन बकरों की खरीदारों की मंडी में देर रात तक भीड़ लगी रही। लोग हृष्टपुष्ट जानवर ढूंढते रहे। नगर में और भी कई प्रतिष्ठानों में दर्जनों बकरों की खरीदारी कर रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed