फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   लू के थपेड़ों ने झुलसाया,सड़कों पर सियापा

लू के थपेड़ों ने झुलसाया,सड़कों पर सियापा

Sat, 27 Apr 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
लू के थपेड़ों ने झुलसाया,सड़कों पर सियापा

विज्ञापन
ज्ञानपुर। तेजी से चढ़ते पारे के बीच अब लू के थपेड़ों से जनजीवन झुलसने लगा है। चाहकर भी लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंच गया। इससे लोग बेहाल हो गए। गर्मी का आलम यह है कि जलस्रोतों में दरार पड़ने और हैंडपंपों-कुओं के साथ छोड़ देने से पशु-पक्षियों के लिए भी हलक तर करने की समस्या खड़ी हो गई है।
इस बार मार्च से ही गर्मी की शुरुआत हो गई। अप्रैल के मध्य तक ही जेठ जैसी तपन ने झुलसाना शुरू कर दिया। शुक्रवार को प्रचंड धूप और गर्मी ने मुश्किलें बढ़ाईं। सुबह के नौ बजते ही तेज धूप का प्रकोप इस कदर हावी हो गया कि घर से निकलना मुश्किल हो गया। सुबह 10 से शाम चार बजे तक लाल हुई सड़कों पर जहां सन्नाटा दिखा, वहीं लू के थपेड़ों ने शरीर को झुलसाकर रख दिया। शाम पांच बजे के बाद ही लोगों की गाड़ी आगे बढ़ सकी। पुरुवा, पछुआ हवाओं के बाद रुख बदल कर दक्षिण से चली हवाओं ने लपट की मानिंद शरीर को झुलसा दिया। ग्रामीण अंचल और नगरीय क्षेत्रों से होकर राजमार्ग को जोड़ने वाली सड़कें वीरानी झेलती रहीं। शुक्रवार को
विज्ञापन

रुमाल-टोपी की बढ़ी डिमांड
ज्ञानपुर। अप्रैल माह में ही गर्मी का असर असहनीय होते देख लोग रुमाल और टोपी के साथ ही आवागमन करने में भलाई समझ रहे हैं। तो वहीं दुकानदार भी सीजन का भरपूर फायदा उठाने में नहीं हिचक रहे हैं। नगर और ग्रामीण के बाजारों में सजीं दुकानों पर खरीदारों की भीड़ नजर आने लगी है। दूसरी ओर वाहनों एवं साइकल, बाइक आदि से यात्रा करने वाले कुछ ही दूरी पर रुककर बिना गला तर किए आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। बाजारों में शीतल पेय पदार्थों, गन्ना का रस, ठंडी लस्सी, मैंग जूस आदि की दुकानें भी सज चुकीं हैं। चिकित्सक भी गर्मी और लू के थपेड़ों से बचने के लिए भरपेट पानी, शरीर को ढंक कर चलने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed