{"_id":"5cb37eccbdec22142a7214f3","slug":"171555267276-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास ब्रिज का निर्माण पूरा,आवागमन शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास ब्रिज का निर्माण पूरा,आवागमन शुरु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊंज। गत सात माह से वहिदानगर में सिक्सलेन के तहत चल रहे अंडरपास का निर्माण पूरा होते ही आवागमन शुरू हो गया। इससे लोगों को सहूलियत मिलनी शुरू हो गई।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-दो के राजातालाब-हंडिया खंड को फोरलेन से सिक्सलेन में परिवर्तित करने का कार्य जारी है। एक साथ शुरू हुए ओवरब्रिज, नाला निर्माण, चौड़ीकरण एवं प्रमुख तिराहों और चौराहों पर अंडरपास ब्रिज का कार्य निर्माणाधीन होने, उत्तरी व दक्षिणी लेन को जगह-जगह डायवर्ट कर देने से प्रति दिन लोगों को जाम में उलझकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्वी और पश्चिमी छोर पर काफी हद तक कार्यों को पूरा करने और लालानगर टोलप्लाजा से लेकर ऊंज थाने तक आधा दर्जन से अधिक अंडरपास ब्रिज निर्माण लोगों के लिए किसी बड़ी जहमत से कम नहीं साबित हो रहे हैं। गत सात माह से वहिदानगर में निर्माणाधीन अंडरपास को पूर्ण कर आवागमन के लिए खोल दिया। अब ऊंज थाना, कौलापुर, जंगीगंज-धनतुलसी मोड़ और गोपीगंज नगर में चल रहा कार्य समस्या की जड़ बन चुका है। दीनानाथ, प्रभुदयाल, रमाशंकर, भगेलूचंद, रामकुमार, उपेंद्र आदि का मानना रहा कि यदि प्राधिकरण की ओर से कार्य में शिथिलता न बरती गई तो आने वाले दिनों में लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलने लगेगी।