{"_id":"5c86a4c1bdec2213fa1f9f77","slug":"171552327873-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक खेती से बदल रही किसानों की तकदीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक खेती से बदल रही किसानों की तकदीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौरी। क्षेत्र के महुआपुर में उद्यान विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई गोष्ठी का सोमवार को समापन हो गया। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को कृषि यंत्र और खेती के आधुनिक तरीके के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि कृषि योजनाओं के तहत खेती कर आसानी से किसान कम लागत में अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं।
सरकार की ओर से चल रही कृषक योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुंचे, इसके लिए चौरी क्षेत्र में उद्यान विभाग की ओर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया था। इसमें किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के बारे में जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवा के वैज्ञानकि डॉ. आरपी चौधरी ने किसानों को औद्योगिक फसलों में ड्रिप रेनगन, स्प्रिंकलर, मिनी स्प्रिंकलर, माइक्रो स्प्रिंकलर पद्धति के जरिए उत्पादन बढ़ाकर आय दोगुनी करने की जानकारी दी। कहा कि इस पद्धति के जरिए आम, आंवला, अमरूद, अनार, बेल, वेर में ड्रिप का प्रयोग कर जल संरक्षण के साथ कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है।
गोष्ठी का समापन करते हुए जिला उद्यान अधिकारी डॉ. शैलेंद्र देव दूबे ने कहा जिले में बड़ी संख्या में किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अतंर्गत लाभान्वित किया जा चुका है। कहा कि योजना के संबंध में किसानों को जागरूक करने के लिए विभाग की ओर से जगह-जगह कैंप लगाए जा चुके हैं। इससे जागरूक होकर बड़ी संख्या में किसानों ने योजना का लाभ लिया है। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार, महेंद्र नाथ तिवारी, फिरोज अहमद, सतीस सिंह, अवधेश मिश्रा, हृदयतोष उपाध्याय, रमेेश, ज्ञानचंद्र, पारसनाथ, विजय बहादुर, प्रवीण, राजकुुमार आदि मौजूद रहे।