{"_id":"5c7d7427bdec2214380c1dd0","slug":"171551725607-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव बारात में ज्ञानपुर के कलाकारों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव बारात में ज्ञानपुर के कलाकारों की धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घोसिया/गोपीगंज। महाशिवरात्रि पर घोसिया नव युवक मंगल दल की ओर से सोमवार को शिव बारात निकाली गई। इसमें एक से बढ़कर एक झांकी देख लोग निहाल हो उठे। बेहतर झांकी निकालने वाले कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। घोसिया के प्रकाश ओरिएंटल कंपनी से शिव बारात निकाली गई, जो नगर भ्रमण करने के बाद वहीं पर आकर समाप्त हुई। बारात में एक से बढ़कर एक झांकी निकाली गई। महिषासुर वध की झांकी के लिए ज्ञानपुर के हाशमी प्रथम, हनुमान जी की ओर से सूर्य को रोकने के लिए वंशीधर को द्वितीय और अहिल्या उद्धार के लिए जेठूपुर के धीरज सेठ को तृतीय पुरस्कार दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर औराई कोतवाल केके सिंह मयफोर्स चक्रमण करते रहे। पूर्व चेयरमैन नुमान अहमद, दिलीप कुमार बरनवाल, शिव प्रकाश गुप्ता, जिम्मी भोज्यवाल, संजय मिश्रा, मुख्तार अली,काजू चौधरी, मुहम्मद अली उपस्थित रहे। इसी तरह राधे राधे कमेटी माधोसिंह की ओर से शिवमंदिर से आकर्षक लाग विमान निकाली गई। मौके परविवेक मिश्रा, प्रदीप बरनवाल, सुरेश शुक्ल, राकेश सिंह ,बालगोबिंद बरनवाल, गोपाल जी बरनवाल, शिवकुमार उमर, अखिलेश चौरसिया, माताप्रसाद आदि रहे। गोपीगंज संवाद के अनुसार, नगर में अनंत कोटि ब्रह्मांडनायक देवाधिदेव महादेव के बारात की शोभायात्रा निकाली गई। ऐतिहासिक शिव बारात मां सिंह वाहिनी शृंगार समिति शिवम क्लब के तत्वाधान में सोमवार को सायंकाल बाबा बड़े शिव धाम से निकाली गई। शिव बारात में ढोल नगाड़ा घंटा घड़ियाल शंख मृदंग ताशा के साथ भगवान शिव की मन मोहक झांकी के साथ भगवान विष्णु ब्रह्मा वरुण सूर्य चंद्र आदि देवताओं की आकर्षक झांकी के साथ भूत प्रेत पिशाच काल नंदी दिव्य नृत्य का प्रदर्शन करते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। बारात बड़े शिव मंदिर से काली महाल, कबूतर नाथ मंदिर,केडवरिया,सदर मोहाल,जीटी रोड चौराहा,जोगी वीर मंदिर, बरगदानंद हनुमान मंदिर, पश्चिम मोहाल, ज्ञानपुर रोड, जीटी रोड चौराहा, मिर्जापुर रोड,काली महाल, होते हुए वापस शिवमंदिर पर समाप्त हुई। मौके पर रामकृष्ण खट्टू, राज कुमार कौशल, आलोक अग्रवाल, विजय सहारा , डब्लू, नितिन गुप्ता आदि रहे। इसी तरह कोइरौना में शिव बारात निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। चौरीके ब्रह्माश्रम मंदिर से शिव बारात निकाली गई। जो चकिया तिराहा, स्टेशन रोड, कोल्हड़ हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई। मौके पर संतोष तिवारी, बब्बू दुबे, अनुराग दुबे, उमेश तिवारी, शिवम दुबे, विष्णु, अमित दुबे आदि रहे।