{"_id":"5c378d2bbdec2273a0324236","slug":"171547144491-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटवायवा, खबर का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटवायवा, खबर का असर
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर में जगह-जगह हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए बृहस्पतिवार को नगर पंचायत की टीम सड़क पर उतरी। अमर उजाला में अतिक्रमण की विकट समस्या को दर्शाती खबर प्रकाशित होने के बाद कार्रवाई के लिए पहुंची टीम ने तमाम प्रमुख स्थानों पर अस्थायी दुकानें सजाकर बैठे ठेले और खोमचे वालों को जहां हटाया गया, वहीं उन्हें भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। टीम ने कहा कि दुकानों के कारण यातायात पर असर पड़ा तो ठीक नहीं।
जिला मुख्यालय के नगर ज्ञानपुर में भी कई स्थानों पर भारी अतिक्रमण है। ज्ञानपुर-भदोही मुख्य मार्ग पर मुख्य तिराहे से लेकर शीतलपाल तिराहे तक जगह-जगह सजी अस्थायी दुकानें और बेतरतीब पार्किंग से आवागमन मुश्किल हो जाता है। गोयल गली और राजा पार्क से लगायत पुरानी तहसील रोड पर भी भारी अतिक्रमण है। पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई के कुछ घंटे बाद ही फिर अतिक्रमण हो जाता है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद हरकत में आए नगर पंचायत के कर्मचारियों की टीम ने नगर में पहुंचकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को हटाया। टीम को देखकर कई अस्थायी दुकानदार खिसक लिए। कमलेश श्रीवास्तव, घनश्याम, रंजीत कुमार की अगुवाई वाली टीम ने नगर भ्रमण कर अतिक्रमणकारी दुकानदारों को हटाया। साथ ही अन्य दुकानदारों को चेतावनी दी। नगर पंचायत के ईओ राजेंद्र दुबे ने कहा कि शीतल पाल से दुर्गागंज तिराहे तक के सभी पटरी दुकानदारों को प्रोफेसर कॉलोनी रोड पर जगह देकर व्यवस्थित किया जाएगा। इसके लिए कवायद तेज हो गई है। पटरी दुकानदारों को प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं।