{"_id":"5c2e51f0bdec2256bf2a53aa","slug":"171546539504-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो और ई-रिक्शा चालकों का विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो और ई-रिक्शा चालकों का विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को इंदिरा मिल चौराहे पर आटो रिक्शा और ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। उन्होंने ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा चालकों को चेतावनी दी कि यदि उनके आपसी झगड़े से यातायात नियमों का उल्लंघन हुआ तो सख्त कार्रवाई होगी। ज्ञात हो कि नगर में ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या के चलते आए दिन विवाद हो रहा है।
गत दिनों ई-रिक्शा चालकों ने एकजुट होकर ऑटो रिक्शा चालकों के खिलाफ प्रदर्शन कर पुलिस में शिकायत की थी। उसी को लेकर बृहस्पतिवार को दोपहर पांच दर्जन ऑटो रिक्शा चालक तहसील स्थित सीओ कार्यालय पहुंचे। सीओ ने दोनों पक्षों को इंदिरा मिल चौराहे पर जमा कर बताया कि दोनों ही चालक आपस में सामंजस्य बनाकर सवारी ढोएं। यदि वे विवाद करेंगे तो यातायात नियम टूटेंगे। और यदि ऐसा हुआ तो पुलिस सख्त कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने दोनों पक्षों को बारी बारी से सवारी उठाने का आदेश दिया। साथ ही कहा कि आपस में नंबरिंग की व्यवस्था कर लें ताकि दोनों पक्षों का काम चलता रहे। ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा से चौराहों पर लगने वाले जाम की ओर इशारा करते हुए सीओ ने उन्होंने बताया कि इस बात का ध्यान रखें कि उनके चलते सड़क पर जाम न लगे। उन्होंने मौजूद कोतवाली प्रभारी एसके मिश्र को बेतरतीब ढंग से सड़कों पर खड़े और जाम का कारण बनने वाले चालकों के खिलाफ सख्ती करने के निर्देश दिए।