{"_id":"5c17ea68bdec2256a104dd8b","slug":"171545071208-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल मैच का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल मैच का आयोजन
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज नगर के पड़ाव स्थित गुलाबधर मिश्र इंटरमीडिएट कालेज मैदान में आयोजित गोपीगंज फुटबाल चैंपियंस ट्रॉफी में सोमवार को ज्ञानपुर और गोपीगंज की टीमों के बीच मैच खेला गया। इसमें ज्ञानपुर ने गोपीगंज को 2-1 से हराया। मंगलवार को फाइनल मुकाबले में ज्ञानपुर की टीम कलीपुर से भिड़ेगी।
दूसरे दिन के मैच का उदघाटन मुख्य अतिथि गोपीगंज नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रहलाद दास गुप्ता एवं हिमांशु सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर चेयरमैन ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए, प्रतिद्वंद्विता रखकर नहीं। खेल से जहां स्वास्थ्य ठीक रहता है, वहीं मस्तिष्क भी स्वस्थ होता है। इस मौके पर वैभव सिंह छोटू, अंशुमान ठाकुर, अनुराग सिंह, मंजीत सिंह, चंचल सिंह, किंग सिंह, मोहित सिंह एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रेफरी की भूमिका में प्रवीण सिंह एवं रत्नेश त्रिपाठी रहे।