{"_id":"5c0eafffbdec22416d12d6ae","slug":"171544466431-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के चलते रद रहेगी जनता एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के चलते रद रहेगी जनता एक्सप्रेस
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। आगामी दिनों ठंड और कोहरे को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने वाराणसी देहरादून वाया भदोही चलने वाली 14265/66 जनता एक्सप्रेस ट्रेन को 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक निरस्त कर दिया है। ट्रेन को निरस्त करने संबंधी सूचना भदोही स्टेशन अधिकारियों को सोमवार की शाम प्राप्त हुई। ट्रेन के रद होने की पुष्टि करते हुए स्टेशन मास्टर आलोक कुमार ने बताया कि सोमवार को शाम 6.30 बजे इस आशय का ईमेल मिला है।
ट्रेन के रद होने से दैनिक यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। उल्लेखनीय है कि वाराणसी से 8.25 बजे चल कर जनता एक्स्प्रेस 9.20 बजे भदोही पहुंचती थी। इस ट्रेन से भारी संख्या में वेतनभोगी, राज्य कर्मचारी वाराणसी और भदोही के बीच आवागमन करते हैं। इसके रद रहने की स्थिति में लोगों को आने जाने में भारी परेशानी होगी। रेलयात्रियों का कहना है कि पूर्व में रेलवे प्रशासन द्वारा इस ट्रेन के रद होने के बदले इसके समय पर दूसरी ट्रेन चलाते थे। लोगों ने दैनिक यात्रियों की सहुलियत देखते हुए किसी दूसरे ट्रेन को जनता के विकल्प के रूप में चलाने की मांग की है।