फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   हाईवे पर जाम ही जाम

हाईवे पर जाम ही जाम

Sun, 04 Nov 2018 12:21 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर जाम ही जाम

विज्ञापन
गोपीगंज। जिले की प्रमुख व्यावसायिक नगरी गोपीगंज शनिवार को पूरे दिन जाम में जकड़ी रही। वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक भीषण जाम की स्थिति रही। इसके बाद दिनभर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। इस दौरान यात्री और वाहन चालक झेल गए। जाम की मुख्य वजह नगर में सड़क तक अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग रही।

वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग की रफ्तार और खूबसूरती पर गोपीगंज नगर के अतिक्रमण ने ग्रहण लगा दिया है। लबे रोड अस्थायी दुकानों और ठेले-खोमचे वालों के अलावा बेतरतीब पार्किंग के चलते नगर में घंटों तक लगने वाला जाम हर रोज की डरावनी कहानी बन गया है। सिक्सलेन निर्माण के चलते जगह-जगह सड़क खोद दिए जाने और रूट डायवर्जन से हालात और विषम हो गए हैं। इस दौरान यातायात समायोजन के समुचित इंतजाम नहीं किए गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑटो चालकों और दुकानदारों कब्जा रहता है। गाहे-बगाहे पुलिस डंडा फटकार कर फर्ज की इतिश्री कर लेती है, लेकिन कुछ ही घंटों बाद हालात फिर जस के तस हो जाते हैं। गोपीगंज नगर में हाईवे पर सिक्सलेन का कार्य हो रहा है। ओवरब्रिज के लिए पिलर का निर्माण भी कराया जा रहा है। नगर में पुलिस चौकी से लेकर बस स्टैंड तक दोनों पटरियों पर दुकानदारों और ऑटो चालक पूरी तरह अतिक्रमण कर लेते हैं। इससे दोनों लेन पर जाम की समस्या प्रतिदिन हो जाती है। प्रशासन जाम से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमणकारियों पर कारगर कार्रवाई नहीं करता। इससे हालात विकट हो जाते हैं। नगर के अंजही मुहाल, खड़हटी मुहाल, सदर मुहाल में वन वे और नो एंट्री लागू होने के बाद भी मालवाहक बड़ी गाड़ियां धड़ल्ले से नगर में प्रवेश कर जाती हैं। इससे नगर के अंदर भी जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों का कहना है कि अगर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कारगर कार्रवाई नहीं की गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। हाईवे निर्माण के काम के दौरान सड़क संकरी हो जाने के कारण भी कुछ कुछ परेशानी आ रही है। अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed