{"_id":"5bd8ab0abdec2269602c51b8","slug":"171540926218-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन साहसी: बेटियों की बहादुरी देख हतप्रद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन साहसी: बेटियों की बहादुरी देख हतप्रद
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मिशन साहसी के तहत मंगलवार को वीएन जीआईसी मैदान में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों से आईं छात्राओं ने जूडो और कराते के माध्यम से पलक झपकते ही पत्थर तोड़कर मौके पर मौजूदा लोगों को हतप्रभ कर दिया। मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि बेटियां अब कहीं भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने एबीवीपी के मिशन साहसी की सराहना करते हुए छात्राओं के साथ अपने छात्र जीवन के अनुुुभव साझा किए। कहा कि निवेदिता ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरित होकर देश के विकास में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया। आज उसी शक्ति रूप में आप सब यहां उपस्थित हैं। विशिष्ट अतिथि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने छात्राओं को दुर्गा स्वरूपा बताया। कहा कि ये शक्तियां विकास का आधार हैं। जब आधी आबादी सशक्त नहीं होगी, देश आगे नहीं बढ़ेगा। एमएलसी रामलली मिश्र, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने भी छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में 10 विद्यालयों से आईं सैकड़ों छात्राओं ने प्रशिक्षकों की देखरेख में आत्मरक्षार्थ जूडो और कराते के करतब दिखाए। महिला प्रशिक्षकों को एमएलसी और जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, डीआईओएस अशोक चौरसिया, शैलेंद्र दूबे, राजितराम यादव, बुल्लारी शुक्ला, धीरज शुक्ल, राहुल, अभिषेक, प्रशांत सिंह, आकाश त्रिपाठी, उद्योगपति गुड्डू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन